स्पेन में इमारत में लगी आग, 17 लोग झुलसे

स्पेन में इमारत में लगी आग, 17 लोग झुलसे

स्पेन में इमारत में लगी आग, 17 लोग झुलसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 10, 2020 4:06 am IST

बार्सिलोना(स्पेन), 10 दिसंबर (एपी) पूर्वोत्तर स्पेन के बादालोना में एक इमारत में आग लगने से कम से कम 17 लोग झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

इस इमारत में कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे थे।

दमकलकर्मियों ने बुधवार रात को बताया कि उन्होंने इमारत की खिड़कियों से करीब 30 लोगों को बाहर निकाला।

दमकल विभाग के प्रमुख डेविड बोरेल ने कहा कि दमकलकर्मी इमारत के खाली होने की पुष्टि कर पाते, उससे पहले ही छत गिर गई, जिसके कारण तलाश अभियान जारी रखना असंभव हो गया, क्योंकि आग तब तक बुझी नहीं थी।

अधिकारियों ने अनुमान जताया कि आग को बुझाने में कई और घंटे लगेंगे।

बादालोना के मेयर जेवियर गार्सिया अल्बिओल ने बताया कि इमारत में 100 से अधिक लोग अवैध तरीके से रह रहे थे, जिनमें से 60 का पता चल गया है।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में