Twin Brothers JEE Main 2026 Results : जुड़वां भाइयों का कमाल! JEE Main 2026 में मिले बिल्कल एक जैसे नंबर, बताया सफलता का कोटा से क्या है कनेक्शन

ओडिशा के जुड़वां भाइयों महरूफ और मसरूर अहमद खान ने JEE Main 2026 में समान अंक हासिल कर सबको चौंका दिया। कोटा में रहकर की गई तैयारी ने दोनों को यह खास सफलता दिलाई।

Twin Brothers JEE Main 2026 Results : जुड़वां भाइयों का कमाल! JEE Main 2026 में मिले बिल्कल एक जैसे नंबर, बताया सफलता का कोटा से क्या है कनेक्शन

Twin Brothers JEE Main 2026 Results / Image Source : X

Modified Date: February 17, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: February 17, 2026 6:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जुड़वां भाइयों ने JEE Main 2026 में समान अंक प्राप्त किए।
  • पिछले 3 वर्षों से कोटा में रहकर की तैयारी।
  • अब लक्ष्य JEE Advanced और आईआईटी में प्रवेश।

कोटा: राजस्थान के शिक्षा हब कोटा से एक दिल जीत लेने वाली कहानी सामने आई है। Twin Brothers JEE Main 2026 Results ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले दो जुड़वां भाइयों, महरूफ और मसरूर अहमद खान ने जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) की परीक्षा में न केवल सफलता हासिल की है, बल्कि दोनों ने बिल्कुल एक समान अंक प्राप्त कर सबको हैरान कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब इनके साथ ऐसा हुआ हो , इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में दोनों भाइयों को एक जैसे ही नंबर मिलते रहे हैं।

3 वर्षों से कोचिंग सामग्री का कर रहा है उपयोग

मसरूर अहमद खान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोटा के माहौल और अपनी मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि वह कक्षा 10 से ही कोटा में रहकर तैयारी कर रहे हैं और पिछले 3 वर्षों से यहाँ की बेहतरीन कोचिंग सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। दोनों भाई हमेशा साथ ही पढ़ाई करते थे और उनका पढ़ाई का समय भी एक जैसा ही रहता था। JEE Main 2026 Results  मसरूर के अनुसार, एक-दूसरे को प्रेरित करना और एक-दूसरे की गलतियों से सीखना ही उनकी इस शानदार कामयाबी का सबसे बड़ा कारण रहा है।

कोटा का बढ़ा मान

भुवनेश्वर के रहने वाले इन भाइयों की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।  Odisha Twins JEE Success मसरूर और महरूफ की यह जुगलबंदी अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों भाइयों का लक्ष्य अब एडवांस परीक्षा में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान में एडमिशन पाने का है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.