उत्तरी वेस्ट बैंक में इज़राइली सेना की कार्रवाई के दौरान 17 वर्षीय फ़लस्तीनी की मौत

उत्तरी वेस्ट बैंक में इज़राइली सेना की कार्रवाई के दौरान 17 वर्षीय फ़लस्तीनी की मौत

उत्तरी वेस्ट बैंक में इज़राइली सेना की कार्रवाई के दौरान 17 वर्षीय फ़लस्तीनी की मौत
Modified Date: August 22, 2023 / 03:40 pm IST
Published Date: August 22, 2023 3:40 pm IST

यरूशलम, 22 अगस्त (एपी) उत्तरी वेस्ट बैंक के एक कस्बे में मंगलवार को इजराइली सैनिकों की कार्रवाई के दौरान 17 वर्षीय एक फ़लस्तीनी की मौत हो गई। फ़लस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि इजराइली सेना ने जेनिन के दक्षिण में स्थित ज़बाबदेह शहर में भोर होने से पहले गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 17 वर्षीय ओथमान अबू खर्ज की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

यह छापेमारी इसलिए की गई क्योंकि इज़राइली सुरक्षा बल अभी भी उस फ़लस्तीनी बंदूकधारी की तलाश कर रहे हैं जिसने शनिवार को उत्तरी फ़लस्तीनी शहर हवारा में गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में एक इज़राइली व्यक्ति और उसके पुत्र की मौत हो गई थी।

इज़राइली सेना ने बताया कि उनके बलों ने उत्तरी वेस्ट बैंक के विभिन्न शहरों से 15 फ़लस्तीनी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

इज़राइली सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने ज़बाबदेह में उन निवासियों पर गोलियां चलाईं जिन्होंने उन पर विस्फोटक उपकरण फेंके थे।

इजराइल और फलस्तीन के बीच संघर्ष में इस साल अब तक 180 से ज्यादा फलस्तीनी और लगभग 30 इजराइली मारे जा चुके हैं।

एपी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में