पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये ने संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये ने संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये ने संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: August 7, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: August 7, 2026 6:57 pm IST

इस्लामाबाद, सात अगस्त (भाषा) पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत इन तीन देशों में से किसी एक पर भी हमला सभी तीन देशों पर हमला माना जाएगा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।

विदेश कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मक्का में ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए।

विदेश कार्यालय ने कहा कि मक्का अल-मुकर्रमा संयुक्त रक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित यह समझौता किसी भी आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

उसने कहा कि समझौते में यह प्रावधान किया गया है कि तीनों देशों में से किसी एक के खिलाफ किया गया कोई भी सशस्त्र हमला, तीनों देशों के खिलाफ हमला माना जाएगा।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में