चीन में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत

Ads

चीन में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 5, 2023 / 08:18 AM IST,
    Updated On - June 5, 2023 / 08:18 AM IST

बीजिंग, पांच जून (एपी) दक्षिण-पश्चिमी चीन में रविवार तड़के एक खनन कंपनी के कर्मचारियों के रहने के स्थान (डॉरमेट्री) में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिचुआन प्रांत में लेशन काउंटी के एक पहाड़ी ग्रामीण जिले में भूस्खलन हुआ, जहां कई सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि 180 से अधिक लोगों को तलाश एवं बचाव अभियान में लगाया गया। यह अभियान रविवार दोपहर तक चला।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, जान गंवाने वालों में अधिकतर लोग जिंकयुआन खनन कंपनी के कर्मचारी थे।

एपी निहारिका शोभना

शोभना