नेपाल में कोविड-19 के 2,508 नए मामले
नेपाल में कोविड-19 के 2,508 नए मामले
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 31 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,508 नए मरीज सामने आने के बाद शनिवार को यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,70,743 पर पहुंच गई।
नेपाल में इस अवधि में 17 संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक महामारी से हिमालयी देश में 937 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक, इस समय नेपाल में 38,584 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,31,222 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा
शुभांशि मनीषा
मनीषा

Facebook


