भारत और रोमानिया अगले तीन साल में व्यापार दोगुना करने और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए
भारत और रोमानिया अगले तीन साल में व्यापार दोगुना करने और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए
बुखारेस्ट, 23 जुलाई (भाषा) भारत और रोमानिया ने बृहस्पतिवार को अगले तीन वर्षों में व्यापार को दोगुना करने और द्विपक्षीय साझेदारी के अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।
दोनों देशों के बीच यह सहमति रोमानिया की राजकीय यात्रा पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपने रोमानियाई समकक्ष निकुसोर डैन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी अहम पहलुओं पर सार्थक और भविष्योन्मुखी बातचीत के दौरान बनी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘हमने हाल के वर्षों में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई।’’
उन्होंने कहा कि आर्थिक सहयोग साझेदारी का एक अहम आधार बना हुआ है और दोनों देश व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, मज़बूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने और कारोबारी समुदायों के बीच बेहतर सहयोग को प्रोत्साहित करने पर सहमत हुए हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से बुखारेस्ट विश्वविद्यालय में ‘भारतीय अध्ययन पीठ’ स्थापित की जा रही है।
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


