Nigeria Air Strike News: अपने ही नागरिकों को वायुसेना ने बनाया निशाना! बीच बाजार में बरसाए बम, 200 लोगों के मौत की खबर, इस देश में मची खलबली

Ads

Nigeria Air Strike News: नाइजीरिया में उनकी ही देश की वायुसेना ने आतंकियों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमला किया।

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 10:54 PM IST

Nigeria Air Strike News:/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • नाइजीरिया में उनकी ही वायुसेना ने आतंकियों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमला किया।
  • इस हमले में करीब 200 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
  • जिस मार्केट में ये हमला हुआ उसका नाम जिल्ली मार्केट है।

Nigeria Air Strike News: नई दिल्ली: नाइजीरिया में शनिवार रात के बड़ा और हैरान करने वाला हादसा हुआ। यहां देश की वायुसेना ने आतंकियों को निशाना बनाने के लिए हवाई हमला किया, लेकिन बम एक भरे-पूरे बाजार पर गिर गया। बम गिरने के समय बाजार में लोग खरीदी कर रहे थे। इस हमले में करीब 200 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, नाइजीरिया की वायुसेना बोको हराम के आतंकियों का पीछा कर रही थी। (Nigeria Air Strike News) उत्तर-पूर्व के जिल्ली इलाके में उन्हें आतंकी दिखे और उन्होंने हवाई हमला किया, लेकिन यह हमला उस समय और उस जगह हुआ जहां एक बाजार लगा हुआ था और वहां सैकड़ों आम लोग मौजूद थे।

कहां था यह बाजार ?

Nigeria Air Strike News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिस मार्केट में ये हमला हुआ उसका नाम जिल्ली मार्केट है और ये मार्केट नाइजीरिया के योबे राज्य में है। यह जगह बोर्नो राज्य की सीमा के पास है. यही वो इलाका है जहां बोको हराम का सबसे ज्यादा असर है। लोग वहां अपना रोजमर्रा का सामान खरीदने-बेचने आए थे।

हमले में कितने लोगों की हुई मौत?

योबे के गेइदाम जिले के फुचिमेराम वार्ड के काउंसलर लावान जाना नूर गेइदाम ने एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि, इस हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। (Nigeria Air Strike News) उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक बताया। तीन अन्य स्थानीय लोगों और एक अंतरराष्ट्रीय राहत संस्था के अधिकारी ने भी इस हमले और मौतों की तादाद की पुष्टि की।

नाइजीरिया में क्यों चल रही यह लड़ाई?

बताया जा रहा है कि, बोको हराम नाम का एक खतरनाक आतंकी संगठन काफी समय से नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में सक्रीय है। यह संगठन हिंसा करता है। इस खतरनाक संगठन ने पिछले कुछ सालों में हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा है और लाखों लोगों को उनके घरों से भागने पर मजबूर किया है। (Nigeria Air Strike News) नाइजीरिया की सेना इन आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

घायलों का इलाज जारी

Nigeria Air Strike News: वायुसेना के हमले में जो लोग हमले में घायल हुए उन्हें योबे और बोर्नो राज्य के अस्पतालों में भेजा गया है। योबे राज्य की आपदा प्रबंधन एजेंसी SEMA ने कहा कि उन्हें इस घटना की शुरुआती रिपोर्ट मिली है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-