पूर्वी कांगो के बुकावु में आग लगने से दो स्कूलों में 24 विद्यार्थियों की मौत

पूर्वी कांगो के बुकावु में आग लगने से दो स्कूलों में 24 विद्यार्थियों की मौत

पूर्वी कांगो के बुकावु में आग लगने से दो स्कूलों में 24 विद्यार्थियों की मौत
Modified Date: September 10, 2026 / 11:41 pm IST
Published Date: September 10, 2026 11:41 pm IST

बुकावु (कांगो), 10 सितंबर (एपी) पूर्वी कांगो के बुकावु शहर में बृहस्पतिवार को आग लगने की एक घटना में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गई। शहर पर नियंत्रण रखने वाले एक विद्रोही समूह ने यह जानकारी दी।

‘एम23’ विद्रोही समूह के प्रवक्ता लॉरेंस कान्युका ने बताया कि मृतकों में 19 लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 29 अन्य लोग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपचाराधीन हैं।

स्थानीय प्रशासक मोइज लुबाला ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि आग पहले एक घर में लगी और फिर पास के दो स्कूलों में फैल गई।

उन्होंने बताया कि कई छात्र ‘फुराहा सेकेंडरी स्कूल’ के अंदर फंस गए और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।

स्वास्थ्य केंद्र के एक नर्स सिजा जीन-बैप्टिस्ट ने ‘एपी’ को बताया कि फुराहा और पास के ‘उजामा प्राइमरी स्कूल’ के अलग-अलग उम्र के छात्र-छात्राओं को उनकी स्कूल यूनिफॉर्म में ही न्यामुलागिरा बीडोम स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि चिकित्साकर्मियों के लिए उनका सटीक आंकड़ा रख पाना मुश्किल हो रहा था।

लुबाला के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एपी सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में