कोयला कंपनी की इमारत में भीषण आग, 26 लोगों की दर्दनाक मौत, 38 लोग घायल

Ads

26 people died in fire in coal company building! कोयला कंपनी की इमारत में भीषण आग, 26 लोगों की दर्दनाक मौत, 38 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - November 16, 2023 / 07:23 PM IST,
    Updated On - November 16, 2023 / 09:11 PM IST

Fire in Firecracker Shop

बीजिंग: fire in coal company building उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ल्युलियांग सिटी के सूचना कार्यालय के मुताबिक, लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इस इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थानीय समायानुसार सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर आग लग गयी और बचाव अभियान एक बजकर 45 मिनट पर समाप्त हुआ।

Read More: Patan Vidhansabha Chunav: छत्तीसगढ़ की पाटन, साजा, अंबिकापुर सहित इन 6 सीटों पर सीधी टक्कर! दांव पर लगी भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के इन दिग्गजों की साख 

fire in coal company building सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पहले एक खबर में बताया था कि 60 लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों को बचाने के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है।

Read More: Ashwini Vaishnav Latest News: अचानक ट्रेन पर चढ़े रेलमंत्री वैष्णव.. सवारियों से पूछा ‘सब ठीक है, कोई दिक्कत तो नहीं’, देखें Video

शी फिलहाल अमेरिकी दौरे पर हैं। देश की आधिकारिक मीडिया की खबर के मुताबिक, शी ने अधिकारियों से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्थिरता के लिए प्रमुख उद्योगों का निरीक्षण करने एवं जोखिमों को दूर करने के लिए कहा है। यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है। खबर के मुताबिक, चीन में कमजोर सुरक्षा मानकों के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं आम हैं

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें