नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी आपदाओं में 27 लोगों की मौत: अधिकारी

नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी आपदाओं में 27 लोगों की मौत: अधिकारी

नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी आपदाओं में 27 लोगों की मौत: अधिकारी
Modified Date: September 29, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: September 29, 2026 5:04 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 29 सितंबर (भाषा) नेपाल में बारिश से जुड़ी आपदाओं में 24 सितंबर से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण चार लोग अब भी लापता हैं और आठ अन्य घायल हुए हैं। इन घटनाओं में बाढ़ और भूस्खलन शामिल हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि 24 सितंबर से भूस्खलन में 20, बाढ़ में चार और भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।

इन आपदाओं से 1,082 परिवार प्रभावित हुए और 114 मवेशियों की मौत हुई। इसके अलावा 227 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए और 142 अन्य क्षतिग्रस्त हुए। बाढ़ और भूस्खलन से 31 पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

एनडीआरआरएमए के अनुसार, 24 सितंबर से रविवार तक बारिश से जुड़ी आपदाओं की 542 घटनाएं सामने आईं।

जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 24 से 27 सितंबर तक चार दिनों की अवधि में देशभर के 186 वर्षा मापन केंद्रों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में