पाकिस्तान में अलग-अलग अभियानों में टीटीपी के सात आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में अलग-अलग अभियानों में टीटीपी के सात आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में अलग-अलग अभियानों में टीटीपी के सात आतंकवादी मारे गए
Modified Date: September 29, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: September 29, 2026 4:13 pm IST

पेशावर, 29 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में मंगलवार को अलग-अलग खुफिया-आधारित अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सात आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले के बारा इलाके में सुरक्षा अभियान के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए, जबकि बलूचिस्तान के चगई जिले में दो आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि बारा में मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया तथा अभियान के दौरान उनके ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े थे। ये अभियान बलूचिस्तान के शबान और अन्य इलाकों में सेना द्वारा 71 आतंकवादियों को मार गिराए जाने के दो दिन बाद चलाए गए हैं।

खैबर पख्तूनख्वा में 20 सितंबर को हंगू में हुई गोलीबारी में आठ आतंकवादी मारे गए थे, जबकि दो सुरक्षाकर्मियों और चार अन्य लोगों की मौत हुई थी।

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के अनुसार, अगस्त में पूरे पाकिस्तान में आतंकी हमलों में 378 लोग मारे गए। इसी महीने आतंकवाद रोधी अभियानों में 203 आतंकवादी मारे गए और 54 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई।

संस्थान ने कहा कि बलूचिस्तान आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित प्रांत है, जिसके बाद खैबर पख्तूनख्वा का स्थान रहा।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में