अफगानिस्तान में 27 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए

अफगानिस्तान में 27 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए

अफगानिस्तान में 27 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए
Modified Date: December 8, 2022 / 10:09 pm IST
Published Date: December 8, 2022 10:09 pm IST

इस्लामाबाद, आठ दिसंबर (एपी) तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में व्यभिचार, चोरी, मादक पदार्थ और अन्य अपराधों के लिए बृहस्पतिवार को 27 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए। एक अदालत के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अगस्त 2021 में देश की सत्ता पर काबिज होने के बाद से अफगानिस्तान के नए शासक इस्लामी कानून या शरिया के अनुसार कट्टरपंथी नीतियां लागू करते रहे हैं।

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अपीलों पर सुनवाई के बाद अंतिम आदेश दिया था।

अदालत ने एक बयान में कहा कि उत्तरी प्रांत परवान में कोड़े मारने की सजा दी गई। इस दौरान 18 पुरुषों और नौ महिलाओं को दंडित किया गया।

अदालत के एक अधिकारी अब्दुल रहीम रशीद ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं को 25 से 39 बार कोड़े मारे गए।

एपी

जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में