बैंकॉक के बार में आग से मरने वालों की संख्या 32 हुई, पीड़ित परिवारों ने मांगा मुआवजा

बैंकॉक के बार में आग से मरने वालों की संख्या 32 हुई, पीड़ित परिवारों ने मांगा मुआवजा

बैंकॉक के बार में आग से मरने वालों की संख्या 32 हुई, पीड़ित परिवारों ने मांगा मुआवजा
Modified Date: July 15, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: July 15, 2026 2:01 pm IST

बैंकॉक, 15 जुलाई (एपी) थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक संगीत बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। बैंकॉक नगर प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भीषण आग की इस घटना में जीवित बचे लोग और मृतकों के परिजन बुधवार को घटनास्थल के निकट एक पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने मुआवजे की मांग की, अपना सामान लिया और आग लगने की घटना के संबंध में बयान दर्ज कराए।

अधिकारियों ने बताया कि ‘रोंग बीयर ना लाडफ्राओ’ बार में रविवार रात लगी इस आग में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार, घायलों में से 15 की हालत अब भी गंभीर है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गए अधिकतर लोग खिड़की रहित शौचालयों में फंसे मिले। वे संभवतः आग से बचने के लिए वहां पहुंचे थे।

‘इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन’ के प्रमुख विरून सुपासिंगसिरीप्रीचा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अधिकतर लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई जबकि कुछ लोगों की मौत झुलसने के कारण हुई।

एपी सिम्मी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में