पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में आईईडी विस्फोट में एक बम निरोधक विशेषज्ञ की मौत

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में आईईडी विस्फोट में एक बम निरोधक विशेषज्ञ की मौत

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में आईईडी विस्फोट में एक बम निरोधक विशेषज्ञ की मौत
Modified Date: July 15, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: July 15, 2026 2:07 pm IST

पेशावर, 15 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक स्थानीय चौकी के अंदर आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश के दौरान उसके फट जाने से एक बम निरोधक विशेषज्ञ की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात पेशावर ज़िले की फ़कीरी बंदे पुलिस चौकी में हुई।

अब तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर दो आईईडी थे।

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने पहले एक आईईडी में धमाका किया तथा जब बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी दूसरे आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे, तब उसमें धमाका हो गया।

पुलिस ने पुष्टि की कि धमाके से चौकी नष्ट हो गयी।

अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी की और अज्ञात उग्रवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

संघीय सरकार का प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ पर आरोप है कि नवंबर 2022 में संघर्ष-विराम समझौता खत्म होने के बाद वह अफ़गानिस्तान से सटे प्रांतों में आतंकी हमले कर रहा है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में