Nigeria Attack News/Image Source: symbolic
अबुजा: Nigeria Attack News: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में तीन समुदायों पर बंदूकधारियों द्वारा एक साथ किए गए हमलों में कम से कम 32 लोग मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Nigeria Attack News: नाइजर राज्य के बोर्गु क्षेत्र में तुंगा-मकेरी, कोनकोसो और पिसा समुदायों को निशाना बनाकर तड़के हमला किया गया। नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने कहा कि तुंगा-मेकेरी पर हुए हमले में छह लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने यह भी कहा कि कई लोगों का अपहरण भी किया गया है लेकिन अपहरण किए गए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। कोनकोसो निवासी अब्दुल्लाही आदमू ने बताया कि उनके समुदाय पर हुए हमले में 26 लोग मारे गए।