नेपाल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,364 नए मामले

नेपाल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,364 नए मामले

नेपाल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,364 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: October 8, 2020 1:17 pm IST

(शिरीष प्रधान)

काठमांडू, आठ अक्टूबर (भाषा) नेपाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,364 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 98,617 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 12 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही मृतकों की संख्या 590 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, संक्रमण के नए मामलों में से 2,540 मामले अकेले काठमांडू घाटी से सामने आए।

वर्तमान में देश में कोविड-19 के 26,684 मरीज उपचाराधीन हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 71,343 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में