बेरुत, सात मार्च (एपी) लेबनान के पूर्वी शहर नबी चित और आसपास के इलाकों में इजराइली हवाई हमलों में 41 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गये।
इजराइली सेना के वहां उतरने और स्थानीय बंदूकधारियों के साथ झड़प के बाद शनिवार की रात उस क्षेत्र में झड़प की घटनाएं और हवाई हमले हुए।
लेबनानी सेना ने कहा कि मृतकों में उसके तीन सैनिक भी शामिल हैं।
इजराइली सेना इजराइली नाविक रॉन अराद के बारे में जानकारी की तलाश कर रही थी, जो 40 साल पहले लेबनान में उनके लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता हो गए थे।
इजराइली सेना ने कहा कि उसे अराद के अवशेष नहीं मिले।
एपी
देवेंद्र पवनेश
पवनेश