अमेरिका में 50 प्रतिशत वयस्क टीके की पूरी खुराक लेने के करीब: व्हाइट हाउस

अमेरिका में 50 प्रतिशत वयस्क टीके की पूरी खुराक लेने के करीब: व्हाइट हाउस

अमेरिका में 50 प्रतिशत वयस्क टीके की पूरी खुराक लेने के करीब: व्हाइट हाउस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 25, 2021 3:58 pm IST

वाशिंगटन, 25 मई (एपी) अमेरिका में 50 प्रतिशत वयस्क नागरिक मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक ले चुके होंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने इससे पहले चार जुलाई तक 70 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक देने का लक्ष्य रखा था।

व्हाइट हाउस ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाई है और देश भर में संक्रमण तथा मृत्यु के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में वर्तमान में तीन टीके उपलब्ध हैं।

एपी यश माधव

माधव


लेखक के बारे में