पूर्वी इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप

पूर्वी इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप

पूर्वी इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: August 14, 2022 11:47 am IST

जकार्ता, 14 अगस्त (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया में रविवार सुबह समुद्र के नीचे भूकंप आया, लेकिन इससे किसी प्रकार के गंभीर नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा है कि 5.7 तीव्रता का भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत के लाइकित गांव से करीब 158 किलोमीटर की दूरी पर आया था। विभाग ने कहा कि भूकंप का केन्द्र समुद्र में लगभग 30 किलोमीटर नीचे था।

इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी की आशंका नहीं थी। एजेंसी के अनुसार, भूकंप 5.9 तीव्रता का था और इसका केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

गौरतलब है कि 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया भूकंप, ज्वालामुखी और सूनामी के लिहाज से संवेदनशील है।

एपी सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में