उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 87 लोग मारे गए या लापता हैं: फलस्तीनी अधिकारी
उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 87 लोग मारे गए या लापता हैं: फलस्तीनी अधिकारी
दीर अल-बलाह, 20 अक्टूबर (एपी) उत्तरी गाजा में कई मकानों पर इजराइली हमलों में 87 लोग मारे गए हैं या लापता हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि बेत लहिया शहर पर शनिवार को रातभर और रविवार को हुए हमलों में 40 लोग घायल भी हुए हैं।
गाजा के उत्तरी छोर पर स्थित बेत लहिया, लगभग एक वर्ष पहले इजराइल के जमीनी हमले के पहले लक्ष्यों में से एक था।
एपी
देवेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


