जर्मनी के एक हवाई अड्डे पर विस्फोटक उपकरण से लैस एक ड्रोन मिला

जर्मनी के एक हवाई अड्डे पर विस्फोटक उपकरण से लैस एक ड्रोन मिला

जर्मनी के एक हवाई अड्डे पर विस्फोटक उपकरण से लैस एक ड्रोन मिला
Modified Date: August 5, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:30 pm IST

बर्लिन, पांच अगस्त (एपी) जर्मनी के लीपज़िग/हाले हवाई अड्डे पर विस्फोटक उपकरण से लैस एक ड्रोन मिला। ड्रोन से एक डेटोनेटर हटाया गया। प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार करीब आधी रात को हवाई अड्डे के निकट एक संदिग्ध उड़ती वस्तु नजर आने के बाद हवाई अड्डे के दोनों रनवे बंद कर दिये गये तथा एक यात्री विमान सहित कई उड़ानों का मार्ग बदलकर उन्हें अन्य हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे के पास एक वस्तु की जांच के लिए विस्फोटक निष्क्रिय करने वाले रोबोट की मदद ली गई।

बुधवार को बाद में सैक्सनी के प्रांतीय आपराधिक पुलिस कार्यालय और प्रांत की राजधानी ड्रेसडेन के सरकारी वकीलों ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे के पास एक कर्मचारी को एक ड्रोन नजर आया जिसमें ‘एक अज्ञात विस्फोटक उपकरण’ लगा था। पुलिस ने उस चीज़ की जांच की तथा उसका डेटोनेटर हटाया।

इस बीच, पुलिस और सरकारी वकीलों ने बताया कि एक मालवाहक विमान से हवा में उड़ रही एक और चीज़ (संभवतः दूसरी) टकरा गई। इस विमान ने हवाई अड्डे पर उतरने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था क्योंकि रनवे बंद था।

पुलिस और सरकारी वकीलों ने बताया कि इसके बाद विमान उत्तर-पश्चिम में लगभग 200 किलोमीटर दूर जर्मनी के ही एक दूसरे हवाई अड्डे हनोवर चला गया, जहां अधिकारियों को उसमें मामूली नुकसान दिखाई दिया।

अधिकारियों के अनुसार लीपज़िग/हाले हवाई अड्डे का उत्तरी रनवे लगभग दो घंटे बाद फिर से खोल दिया गया। बुधवार को दक्षिण रनवे पर रखरखाव का काम होना था, इसलिए उसे बंद रखा जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों या हवाई अड्डा कर्मचारियों को कोई खतरा नहीं है और बुधवार को उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा।

एपी राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में