ब्रिटेन में जमानत पर रिहा पाकिस्तानी नेता ने पीओके चुनाव में जीत दर्ज की : रिपोर्ट
ब्रिटेन में जमानत पर रिहा पाकिस्तानी नेता ने पीओके चुनाव में जीत दर्ज की : रिपोर्ट
(अदिति खन्ना)
लंदन, पांच अगस्त (भाषा) ब्रिटेन में कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार हुए पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने जमानत पर रहने के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चुनाव लड़ा। ब्रिटेन के एक अखबार ने बुधवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी।
खबरों के मुताबिक, रुखसार अहमद को पिछले सप्ताह पीओके में हुए चुनाव में फिर से चुना गया।
‘द गार्डियन’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2024 में मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर अहमद को गिरफ्तार किया गया था। उस पर यौन उत्पीड़न और बच्चों की तस्करी का संदेह था।
खबर के मुताबिक, 62 वर्षीय व्यक्ति को पिछले महीने जमानत की शर्तों के तहत ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पेश नहीं हुआ।
इसके मुताबिक, ब्रिटिश पुलिस अहमद की जमानत शर्तों के तहत उसके विदेश यात्रा करने पर रोक लगाना चाहती थी, लेकिन दो साल पहले एक अदालत ने इन सख्त उपायों को मंजूरी नहीं दी।
अहमद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से जुड़ा है। अहमद 2006 से लेकर 2021 में अपनी सीट हारने तक अलग-अलग राज्य सरकारों में मंत्री रहा।
अखबार के मुताबिक, उम्मीद है कि अहमद अगले छह सप्ताह में मैनचेस्टर में जमानत के सिलसिले में पेश होगा; ऐसा न करने पर पुलिस गिरफ़्तारी का वारंट जारी कर सकती है या उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई कर सकती है।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


