कांगो में इबोला के कुल 282 मामले सामने आए
कांगो में इबोला के कुल 282 मामले सामने आए
बुनिया (कांगो), एक जून (एपी) मध्य अफ्रीकी देश कांगो में इबोला बीमारी के कम से कम 282 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि इबोला संक्रमण कांगो के इतुरी प्रांत से फैलना शुरु हुआ, जहां अब तक इसके 264 मामले सामने आ चुके हैं।
कांगो में इबोला के वर्तमान स्वरूप बुंडिबुगयो वायरस के 1,000 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इस वायरस संक्रमण का अब तक न तो कोई स्वीकृत इलाज है और न ही कोई टीका।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मुख्य चुनौती संक्रमण की रोकथाम है।
मंत्रालय ने कहा कि कुल संक्रमितों में से 45 प्रतिशत लोग दूसरे लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं और 220 संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है।
एपी जोहेब अविनाश
अविनाश

Facebook


