अमेजन के जंगलों में 22 सालों से अकेले रहने वाला शख्स कैमरे में कैद
अमेजन के जंगलों में 22 सालों से अकेले रहने वाला शख्स कैमरे में कैद
ब्राजील। अमेजन के जंगलों में 22 सालों से अकेले रह रहे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहे इस शख्स के बाके में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस व्यक्ति का नाम और यह किन लोगों के साथ आया, कोई नहीं जानता।
देखें वीडियो-
पढ़ें-50 साल पहले हुए एयर क्रैश में लापता जवान का शव सलामत मिला
शख्स पर नजर रखने वाले दल के मुताबिक आखिरी बार उसके जिंदा होने के साक्ष्य मई में मिले थे। पत्तियों के बीच से दूर से ली गई इस फुटेज में यह शख्स एक पेड़ को काटता दिख रहा है। इन तस्वीरों में कुल्हाड़ी से पेड़ को काटने तथा पक्षियों की आवाज सुनी जा सकती है। माना जा रहा है कि यह अपनी जनजाति का आखिरी जीवित व्यक्ति है। 50 साल के आस पास की उम्र का यह आदमी अपने कबीले के सभी सदस्यों के मारे जाने के बाद से पिछले 22 सालों से ब्राज़ील के अमेज़न घाटी में अकेला रह रहा है।
पढ़ें- सेना ने कुलगाम में तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम, शहीद सलीम की हत्या का बदला
इस आदमी को गैरसंपर्क कैटगरी में रखा गया है, मतलब कि कोई भी बाहरी व्यक्ति ने कभी इससे बात नहीं की है (जहां तक यह जानकारी है)। माना जाता है कि यह आदमी 1995 में किसानों के हमले में बचे छह लोगों के समूह का एकमात्र सदस्य है।
उनके जनजाति को कभी कोई नाम नहीं दिया गया और यह भी नहीं पता है कि वो कौन सी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। व्यक्ति की निगरानी करने वाले दल के समन्वयक आल्टेयर अल्गायेर के मुताबिक ऐसी तस्वीरों से उन लोगों के दर्द की तरफ ध्यान आकर्षित करने में मदद मिलती है जो बाहरी दुनिया से अपनी दूरी बरकरार रखने के लिये संघर्ष कर रहे हैं।
पढ़ें- कैटरीना कैफ को देखने उमड़े फैन्स, जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अल्गायेर ने टेलीफोन पर दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘बहुत से लोग यह वीडियो देखना चाह रहे हैं. वह जानना चाहते हैं कि वह शख्स कैसा है, उसे कैसे देखा जा सकता है, क्या वह अब भी जिंदा है.’’ इंडियन फाउंडेशन 1996 से इस व्यक्ति पर नजर रख रहा है जब वह उसे रोंडोनिया राज्य के जंगल में अकेले रहता नजर आया था. माना जाता है कि उसके साथी जानजाति के सभी सदस्य 1995 या 1996 में मर गए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


