US Tariffs: भारत समेत सभी देशों पर लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद ट्रंप ने किया ऐलान
US Tariffs: भारत समेत सभी देशों पर लगेगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद ट्रंप ने किया ऐलान
US Tariffs | Photo Credit: File
- अमेरिका में सभी देशों से आयातित सामान पर 10% ग्लोबल टैरिफ लागू
- सुप्रीम कोर्ट ने US Reciprocal Tariff को अवैध करार दिया
- ट्रंप ने ओवल ऑफिस से नया कार्यकारी आदेश साइन कर इसकी घोषणा की
नई दिल्ली: US Tariffs अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयात को लेकर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। दरअसल, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट से टैरिफ पर झटका खाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ये फैसला लिया है। जिसके बाद एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने बताया कि यह टैरिफ तत्काल लागू हो गया है और इसके तहत दुनिया के सभी देशों से अमेरिका में आने वाले सामानों पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रंप ने टैरिफ पर क्या कहा?
America Supreme Court Traiff Ruling इस बात की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा कि ‘यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैंने अभी-अभी ओवल ऑफिस से सभी देशों पर ग्लोबल 10% टैरिफ पर साइन किया है, जो लगभग तुरंत लागू होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!’
🚨 President Donald J. Trump imposes a 10% global tariff on all countries. pic.twitter.com/42ZGDnMxbR
— The White House (@WhiteHouse) February 20, 2026
कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम
आपको बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से US Reciprocal Tariff को अवैध करार दिए जाने के बाद ट्रंप के तेवर गर्म हो गए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद उन्होंने नए कार्यकारी आदेश पर साइन किया। जिसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देकर दुनिया के सभी देशों से आयात पर 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ जड़ दिया।
इन्हें भी पढ़े:-
- CM Mohan Yadav AI Impact Summit 2026 : खेती से लेकर अस्पताल तक… अब AI से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर! मुख्यमंत्री ने निवेशकों को डेटा सेंटर के लिए किया आमंत्रित
- Aaj Ka Panchang 21 February 2026: आज के पंचांग में छिपा है सफलता का गुप्त समय..! सिर्फ कुछ मिनट की पूजा से भगवान गणेश देंगे मनचाहा वरदान!
IBC24 Vande Matram: ट्रंप का बयान, “भारत-पाकिस्तान संघर्ष में गिराए गए 11 महंगे फाइटर जेट्स”.. 75 बार कर चुके है युद्ध रुकवाने का दावा

Facebook


