अमेरिकी हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,तीन लोगों की मौत

Ads

अमेरिकी हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 20, 2017 / 07:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

अमेरिका के पूर्वी अर्कांसस में एक मेडिकल हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई.  अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अर्कांसस डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि हेलीकॉप्टर डेविट के अर्कांसस काउंटी के पास रविवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता एल लन्सफोर्ड ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे के वक्त पाइन ब्लफ़ से डेविट जा रहा था. उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में कोई मरीज नहीं था. एफएए जांचकर्ता दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड को भी सूचना दे दी गई है।  हेलीकॉप्टर पेफॉर्ड ईएमएस का था। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उसे अपनी टीम के तीन सदस्यों की अचानक मौत होने से दुख है. हादसे के बारे में अभी और जानकारी नहीं है.