अमेरिकी कवि एवं शिक्षक एक्स. जे. कैनेडी का 96 वर्ष की आयु में निधन

अमेरिकी कवि एवं शिक्षक एक्स. जे. कैनेडी का 96 वर्ष की आयु में निधन

अमेरिकी कवि एवं शिक्षक एक्स. जे. कैनेडी का 96 वर्ष की आयु में निधन
Modified Date: February 2, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: February 2, 2026 10:26 am IST

न्यूयॉर्क, दो फरवरी (एपी) पुरस्कार विजेता अमेरिकी कवि, लेखक, अनुवादक एवं शिक्षक एक्स. जे. कैनेडी का निधन हो गया है। वह 96 वर्ष के थे।

कैनेडी ने ‘द बेडफोर्ड रीडर’ और अन्य पाठ्यपुस्तकों के जरिए करोड़ों विद्यार्थियों को शिक्षित किया और बाल कथाओं एवं चुटीली कविताओं के जरिए पाठकों को आकर्षित किया। ‘द बेडफोर्ड रीडर’ कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली पाठ्यपुस्तक है।

कैनेडी की पुत्री डॉ. केट कैनेडी के अनुसार, एक्स जे कैनेडी का रविवार को मैसाचुसेट्स के पीबॉडी स्थित अपने घर पर निधन हो गया।

एक्स.जे. कैनेडी का असली नाम जोसेफ चार्ल्स कैनेडी था लेकिन उन्होंने अपना नाम इसलिए बदला ताकि पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के पिता एवं ब्रिटेन में अमेरिका के पूर्व राजदूत जोसेफ पी. कैनेडी का हमनाम होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा नहीं हो।

उन्होंने 1960 के दशक की शुरुआत से दर्जनों कविता-संग्रह और बच्चों की किताबें लिखीं और लोकप्रिय ‘द बेडफोर्ड रीडर’ में योगदान दिया।

कैनेडी ने एक बार कहा था, ‘‘मैं तीन अलग-अलग पाठक वर्ग के लिए लिखता हूं: बच्चे, कॉलेज के छात्रों (जो पाठ्यपुस्तकें इस्तेमाल करते हैं) और उन लोगों का छोटा-सा समूह जो अब भी कविताएं पढ़ते हैं।’’

उन्हें ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ पुस्तक पुरस्कार, ‘पोएट्री सोसाइटी ऑफ अमेरिका’ के ‘रॉबर्ट फ्रॉस्ट मेडल’ और ‘पोएट्स एंड राइटर्स’ के ‘जैक्सन प्राइज’ समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में