Israel-Iran War: ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं…’, जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक और बड़ा बयान, कहा- हम नहीं चाहते कि अशांति हो
Another big statement by US President Trump amid Israel-Iran war

Donlad Trump On India. Image Source-IBC24 archive
- ईरान-इज़राइल सीजफायर सिर्फ 2.5 घंटे में टूट गया, 6 मिसाइलों से हमला।
- 5 लोगों की मौत, इज़राइल ने तेहरान पर जवाबी हमला किया।
- ट्रंप का बड़ा बयान – "ईरान न तो यूरेनियम संवर्धन करेगा और न परमाणु हथियार बनाएगा।"
नई दिल्लीः Israel-Iran War: इजराइल-ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार सुबह सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि यह कुछ घंटों में ही टूट गया। सीजफायर शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद ईरान ने इजराइल पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में इमारत पर गिरी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। ईरानी हमले के जवाब में इजराइल ने अपनी सेना को तेहरान में हमले का आदेश दिया था। थोड़ी देर पहले इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक रडार साइट पर हमला किया। इस बीच अब एयर फोर्स वन पर प्रेस गैगल के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ड्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
Israel-Iran War: उन्होंने कहा है कि ईरान के पास न्यूक्लियर (परमाणु) हथियार नहीं होगा। वैसे भी, मुझे लगता है कि यह फिलहाल उनके दिमाग में सबसे आखिरी चीज है। वे न तो यूरेनियम को समृद्ध करेंगे और न ही उनके पास परमाणु हथियार होंगे। वे एक बेहतरीन व्यापारिक देश बनेंगे क्योंकि उनके पास बहुत सारा तेल है। वे अच्छा करेंगे, लेकिन उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। मैं चाहता हूं कि सब कुछ जल्द से जल्द शांत हो जाए। 'रिजीम चेंज' (सरकार बदलना) से काफी उथल-पुथल मचती है और आदर्श रूप में हम नहीं चाहते कि इतनी ज्यादा अशांति हो। अब देखेंगे आगे क्या होता है।"
#WATCH | During a Press Gaggle on Air Force One, US President Donald Trump says, "...Iran's not going to have a nuclear weapon, by the way. I think it's the last thing on their mind right now. They're not going to have enrichment (Uranium) and they're not going to have a nuclear… pic.twitter.com/p4Ey6ZCpha
— ANI (@ANI) June 24, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है और हाल ही में सीजफायर की कोशिशें असफल रही हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Another big statement by US President Trump amid Israel-Iran war
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pm