गोवा में अर्जेंटीना के संगीतकार का कोविड-19 के कारण निधन

गोवा में अर्जेंटीना के संगीतकार का कोविड-19 के कारण निधन

गोवा में अर्जेंटीना के संगीतकार का कोविड-19 के कारण निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 19, 2021 7:44 pm IST

पणजी, 19 मई (भाषा) अर्जेंटीना के संगीतकार एवं गोवा विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ डॉ सैंटियागो लुसार्डी गिरेली (42) का बुधवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया।

गोवा विश्वविद्यालय के के ‘विजिटिंग चेयर प्रोफेसर प्रोग्राम’ के पूर्व निदेशक रामराव वाघ ने बताया कि गिरेली ने दक्षिण गोवा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उनका कोविड-19 के कारण इलाज चल रहा था।

वाघ ने बताया कि गिरेली एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। वह अपने परिवार से मिलने के लिए स्पेन जाना चाहते थे और उन्होंने इसलिए अपनी जांच कराई थी।

भाषा नोमान सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में