हथियारबंद बदमाशों ने खुफिया विभाग कार्यालय पर हमला किया, पुलिसकर्मी की मौत

हथियारबंद बदमाशों ने खुफिया विभाग कार्यालय पर हमला किया, पुलिसकर्मी की मौत

हथियारबंद बदमाशों ने खुफिया विभाग कार्यालय पर हमला किया, पुलिसकर्मी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: November 18, 2020 11:50 am IST

पेशावर, 18 नवंबर (भाषा) उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान में स्थित सुरक्षा बलों के खुफिया विभाग के कार्यालय पर दो हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी को मार डाला।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चरसद्दा जिले में स्थित पुलिस के खुफिया विभाग के कार्यालय पर दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हमले में विशेष शाखा के एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।

पुलिस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।

भाषा अर्पणा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में