अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन, सोफी एडेनोट ने आईएसएस पर एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ की

अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन, सोफी एडेनोट ने आईएसएस पर एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ की

अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन, सोफी एडेनोट ने आईएसएस पर एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ की
Modified Date: August 26, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: August 26, 2026 12:59 am IST

वाशिंगटन, 25 अगस्त (भाषा) अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और सोफी एडेनोट मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकले और उन्होंने संचार एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ (अंतरिक्ष में चहल कदमी) की।

वे पिछली बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान यह काम पूरा नहीं कर पाए थे।

मेनन और एडेनोट ने अमेरिकी पूर्वी समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर ‘स्पेसवॉक’ शुरू की। अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में यह 283वीं ‘स्पेसवॉक’ थी।

इस दौरान उन्होंने ‘यूनिटी’ मॉड्यूल के ऊपर स्थित जेड-1 ट्रस खंड पर खराब एंटीना की जगह नया ‘केयू-बैंड’ एंटीना लगाया ताकि अंतरिक्ष स्टेशन की संचार व्यवस्था में वैकल्पिक सुविधा फिर से बहाल की जा सके।

मेनन के पिता केरल से आए प्रवासी भारतीय हैं। मेनन की यह तीसरी ‘स्पेसवॉक’ थी, जबकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री एडेनोट की यह दूसरी ‘स्पेसवॉक’ थी।

भाषा सिम्मी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में