अमेरिका: ओक्लाहोमा सिटी के पास एक झील पर हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल
अमेरिका: ओक्लाहोमा सिटी के पास एक झील पर हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल
ओक्लाहोमा सिटी (अमेरिका), चार मई (एपी) ओक्लाहोमा सिटी के पास एक झील के किनारे पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी के बाद घायल हुए कम से कम 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ओक्लाहोमा पुलिस प्रवक्ता एमिली वार्ड ने बताया कि प्राधिकारियों को रात करीब नौ बजे अर्काडिया झील के पास युवाओं के एक समूह के बीच गोलीबारी की कई सूचना मिलीं।
उन्होंने कहा कि 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनके अलावा संभवत: कुछ अन्य लोग खुद भी वाहनों से अस्पताल पहुंचे होंगे।
आर्काडिया झील ओक्लाहोमा सिटी से लगभग 21 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह झील पिकनिक से लेकर विभिन्न गतिविधियों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।
एपी यासिर वैभव
वैभव

Facebook


