दक्षिण अफ्रीका में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में 12 लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

दक्षिण अफ्रीका में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में 12 लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

दक्षिण अफ्रीका में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में 12 लोगों की मौत, नौ अन्य घायल
Modified Date: June 10, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: June 10, 2026 12:22 pm IST

जोहानिस्बर्ग, 10 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका के जोहानिस्बर्ग में देर रात हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस का मानना ​​है कि मंगलवार देर रात जोहानिस्बर्ग के क्लीवलैंड इलाके की एक बस्ती में एक मिनीबस से 10 से ज़्यादा संदिग्ध लोग उतरे और उन्होंने लोगों पर गोलियां चला दीं।

पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में नौ पुरुषों और तीन महिलाओं की जान चली गयी।

पुलिस का कहना है कि ग्यारह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 12वें व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा।

एपी राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में