इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर अचानक आई बाढ़ में कई इमारतें ध्वस्त, 13 लोगों की मौत
इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर अचानक आई बाढ़ में कई इमारतें ध्वस्त, 13 लोगों की मौत
टर्नेट द्वीप, 25 अगस्त (एपी) इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में रविवार को कई इमारतें ध्वस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गई।
खोज और बचाव दल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शवों को बरामद करने और लापता लोगों की तलाश करने का काम शुरू किया।
अचानक आई बाढ़ के कारण रिहायशी इलाके की दर्जनों इमारतें ध्वस्त होकर कीचड़ में दब गईं।
मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में टर्नेट शहर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है।
स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति में निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
एपी योगेश संतोष
संतोष

Facebook


