दुबई, नौ जुलाई (एपी) ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले दो दिन में अमेरिका की ओर से उनके देश पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 78 घायल हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केर्मनपुर ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।
यह पहली बार है जब हालिया हवाई हमलों के बाद ईरान की सरकार ने हताहतों का आंकड़ा जारी किया है।
एपी
खारी नरेश
नरेश