न्यूयॉर्क, नौ जुलाई (एपी) जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस जैसे स्टार विश्व कप के हाफटाइम शो में प्रस्तुति देंगे । फीफा ने इसकी घोषणा की है ।
कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन द्वारा तैयार किया गया 11 मिनट का हाफटाइम कार्यक्रम 19 जुलाई को फाइनल मुकाबले के दौरान न्यूयार्क में आयोजित किया जाएगा। यह शो ‘फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड’ को समर्थन देगा, जो बच्चों को शिक्षा और फुटबॉल तक पहुंच दिलाने के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटा रहा है।
बीबर ने एक बयान में कहा, ‘फीफा विश्व कप जिस तरह पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ता है, वैसा कोई और आयोजन नहीं कर सकता। मैं इस हाफटाइम शो का हिस्सा बनकर आभारी हूं और यह जानकर और भी ज्यादा खुशी हो रही है कि इससे पहले से ही दुनिया भर के बच्चों को शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है।’
भाषा तान्या मोना
मोना