सूडान में नील नदी में यात्री नौका पलटी, कम से कम 15 लोगों की मौत

Ads

सूडान में नील नदी में यात्री नौका पलटी, कम से कम 15 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 08:17 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 08:17 AM IST

काहिरा, 12 फरवरी (एपी) सूडान में नील नदी में एक यात्री नौका पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सकों के एक समूह ने यह जानकारी दी।

देश में जारी युद्ध पर नजर रखने वाले चिकित्सकों के समूह ‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों को लेकर जा रही नौका उत्तरी नील नदी प्रांत में डूब गई।

समूह ने कहा कि कम से कम 15 लोगों के शव बरामद किए गए हैं तथा स्थानीय निवासी एवं बचाव दल अब भी कम से कम छह अन्य लोगों की तलाश कर रहे थे।

उसने बताया कि छह लोगों को बचा लिया गया।

एपी सिम्मी अमित

अमित