Bangladesh Election: बांग्लादेश में आज होगा आम चुनाव, शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार होगी वोटिंग, 10 लाख सुरक्षा बल तैनात

Ads

Bangladesh Election: बांग्लादेश में आज होगा आम चुनाव, शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार होगी वोटिंग, 10 लाख सुरक्षा बल तैनात

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 06:33 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 06:41 AM IST

Bangladesh Election

HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश में 18 महीनों बाद आज होगा आम चुनाव
  • 299 सीटों के लिए सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग
  • शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे

नई दिल्ली:  18 महीने के बाद आज बांग्लादेश नया नेतृत्व चुनने के लिए तैयार है। करीब डेढ़ साल के लंबे इंतज़ार के बाद आज बांग्लादेश में आम चुनाव (Bangladesh Election) हो रहे हैं। देश की 299 संसदीय सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। बता दें कि शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार ये चुनाव हो रहे हैं। आज बांग्लादेश की जनता ये तय करेंगी कि ढाका का शासन उदारवादी लोकतांत्रिक शक्तियों के हाथ में होगा या यहां भी कट्टरपंथी ताकतें कब्जा जमाएगी।

एक सीट पर रद्द हुई वोटिंग

Bangladesh Election आपको बता दें कि बांग्ला देश का ये 13वें राष्ट्रीय चनाव है, जो रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम के साथ हो रहे हैं। बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, एक उम्मीदवार की मौत के बाद एक सीट पर वोटिंग रद्द कर दी गई है। चुनाव आयोग ने वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को मतदान केंद्रों पर बैलेट बॉक्स और चुनाव सामग्री पहुंचा दी है।

10 लाख सुरक्षा बल तैनात

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलेक्शन कमीशन ने करीब 10 लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की है। पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे देश में अलर्ट पर हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

बांग्लादेश में ये चुनाव क्यों है महत्वपूर्ण?

अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा और वे भारत चली गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार ने जिम्मेदारी संभाली। अंतरिम प्रशासन ने चुनावी सुधारों और निष्पक्ष मतदान की तैयारी के बीच अवामी लीग का पंजीकरण निलंबित कर दिया, जिससे वह इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी। ऐसे में अवामी लीग की गैरमौजूदगी ने चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

बांग्लादेश चुनाव 2026 में कितनी सीटों पर मतदान हो रहा है?

कुल 300 सीटों में से 299 पर आज मतदान हो रहा है।

चुनाव परिणाम कब घोषित होंगे?

वोटों की गिनती 12 फरवरी शाम से शुरू होगी और नतीजे 13 फरवरी को घोषित होंगे।

मुख्य राजनीतिक पार्टियां कौन सी हैं?

BNP (Bangladesh Nationalist Party) और Jamaat-e-Islami मुख्य दावेदार हैं।