अमेरिका: ड्रोन को नष्ट करने के लिए टेक्सास के हवाई क्षेत्र को बंद किया गया

Ads

अमेरिका: ड्रोन को नष्ट करने के लिए टेक्सास के हवाई क्षेत्र को बंद किया गया

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 12:46 AM IST

वाशिंगटन, 11 फरवरी (एपी) मेक्सिको के मादक पदार्थ गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन को नष्ट करने के लिए टेक्सास के अल पासो हवाई क्षेत्र को अचानक बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परिवहन मंत्री सीन डफी ने कहा कि मेक्सिको के मादक पदार्थ गिरोह के ड्रोन की घुसपैठ को रोकने के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया गया है।

संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने मूल रूप से हवाई क्षेत्र को 10 दिन के लिए बंद करने की घोषणा की थी, जिससे लगभग 700,000 लोगों की आबादी वाले सीमावर्ती शहर में हवाई अड्डे पर यात्री भ्रमित हो गए। कुछ घंटों बाद आदेश वापस ले लिया गया। मेक्सिको के किसी भी हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया गया।

डफी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एफएए और रक्षा विभाग ने ‘‘मादक पदार्थ गिरोह के ड्रोन की घुसपैठ को रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई की। क्षेत्र में वाणिज्यिक यात्रा के लिए अब कोई खतरा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह से सामान्य उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने ड्रोन गिरा दिए गए या उन्हें निष्क्रिय करने के लिए विशेष रूप से क्या किया गया।

एपी आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल