Nigeria Truck Accident: सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Nigeria Truck Accident: सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Nigeria Truck Accident: सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Nigeria Truck Accident/Image Source: symbolic

Modified Date: February 9, 2026 / 08:42 am IST
Published Date: February 9, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तरी नाइजीरिया में ट्रक हादसा
  • 30 लोगों की मौत,
  • कई गंभीर रूप से घायल

कानो: Nigeria Truck Accident:  उत्तरी नाइजीरिया में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

30 लोगों की दर्दनाक मौत (Nigeria Accident News)

कानो के गवर्नर के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, लापरवाही से वाहन चला रहे ट्रक चालक ने कानो के गेजावा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के क्वानार बार्डे कस्बे में एक राजमार्ग पर ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिससे कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। ट्रक रविवार तड़के कानो के गुजुंगु कस्बे की ओर कुछ यात्रियों और सामान को ले जा रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

30 मौतों के बाद गवर्नर का बड़ा बयान (Kano Accident News)

Nigeria Truck Accident:  कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बतुरे दावाकिन तोफा द्वारा जारी बयान के अनुसार, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘गवर्नर ने इस घटना को हृदयविदारक और न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे कानो राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति बताया।’’

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।