Shahdol Collector Lathi Charge Video: कांग्रेसियों ने सीएम को दिखाए काले झंडे, कलेक्टर साहब ने भांज दी लाठियां, देखें वीडियो

Shahdol Collector Lathi Charge Video; कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए खुद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने उनपर लाठियां भांजी।

Shahdol Collector Lathi Charge Video: कांग्रेसियों ने सीएम को दिखाए काले झंडे, कलेक्टर साहब ने भांज दी लाठियां, देखें वीडियो

Shahdol Collector Lathi Charge Video/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 9, 2026 / 09:35 am IST
Published Date: February 9, 2026 9:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शहडोल दौरे पर थे।
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम डॉ मोहन यादव को दिखाए काले झंडे।
  • शहडोल कलेक्टर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज।

Shahdol Collector Lathi Charge Video: शहडोल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शहडोल दौरे पर थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रवास के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सीएम डॉ मोहन यादव के शहडोल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के (Shahdol Collector Lathi Charge Video) बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए खुद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह मैदान में उतरे और आरक्षक से लाठी लेकर कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया।

वायरल हुआ वीडियो

Shahdol Collector Lathi Charge Video:  बताया जा रहा है कि, इस झड़प में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेख साजिद सहित कई नेता घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 37 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस प्रशासनिक सख्ती के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (Shahdol Collector Lathi Charge Video) द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेसियों ने पहले से कर रखी थी तैयारियां

Shahdol Collector Lathi Charge Video:  दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को शहडोल जिले के धनपुरी पहुंचे थे, (Shahdol Collector Lathi Charge Video) जहाँ उन्हें करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करना था, लेकिन इस सरकारी कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने विरोध की तैयारी कर रखी थी, इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले का घेराव कर काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।

पुलिस ने 37 कांग्रेसियों को लिया हिरासत में

Shahdol Collector Lathi Charge Video:   आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जैसे ही विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, पुलिस ने कुल 37 (Shahdol Collector Lathi Charge Video) कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया। इनमें से अधिकांश को शाम तक जमानत मिल गई, लेकिन शेख साजिद सहित तीन नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं कहा जा रहा है कि, मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने और विरोध प्रदर्शन करने के कारण कलेक्टर ने सख्त कदम उठाना पड़ा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.