अल्जीरिया में जंगलों में आग लगने से 34 लोगों की मौत

Ads

अल्जीरिया में जंगलों में आग लगने से 34 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 26, 2023 / 12:11 AM IST,
    Updated On - July 26, 2023 / 12:11 AM IST

अल्जीयर्स, 25 जुलाई (एपी) उत्तरी अल्जीरिया में जंगलों, पर्वतीय इलाकों में स्थित गांवों और शहरों में लगी आग में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी है जिनमें से 23 की मौत तटीय बेजाइया क्षेत्र में हुई है।

दैनिक समाचार पत्र ‘अल वाटन’ की खबर के अनुसार, गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आग रविवार को लगी थी और 80 फीसदी आग पर काबू पाया जा चुका है।

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार रात को बताया कि आग से सबसे अधिक प्रभावित बेजाइया में मारे गए लोगों में 10 सैनिक शामिल हैं जो एक बचाव अभियान के दौरान आग की चपेट में आ गए थे।

एपी गोला प्रशांत

प्रशांत