पूर्वी कांगो में आईएस से जुड़े विद्रोहियों के हमले में 43 लोगों की मौत
पूर्वी कांगो में आईएस से जुड़े विद्रोहियों के हमले में 43 लोगों की मौत
गोमा (कांगो), तीन अप्रैल (एपी) आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में कम से कम 43 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
‘अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ (एडीएफ) के लड़ाकों ने बुधवार रात बाफवाकोआ गांव में नागरिकों को निशाना बनाया। युगांडा में इस्लामिक स्टेट से जुड़ा यह विद्रोही समूह खुली सीमा के दोनों ओर सक्रिय है।
नागरिक समाज से जुड़े एक संगठन के सदस्य सैमुअल बनापिया ने फोन पर बताया, ‘‘उन्होंने गांव में घरों को आग लगा दी।’’
कांगो की सेना ने एक बयान में कहा कि 43 लोग मारे गए हैं, जबकि स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या कम से कम 56 है। कई लोग लापता हैं और कम से कम दो लोगों को बंधक बनाया गया है।
कांगो की सेना एडीएफ सहित पूर्वी क्षेत्र में कई अन्य विद्रोही समूहों से जूझ रही है। इनमें सबसे प्रमुख रवांडा समर्थित ‘एम23’ है जिसने पिछले साल पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया था।
पूर्वी कांगो में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स न्गोंगो ने कहा, ‘‘एडीएफ सेना के साथ सीधे टकराव से बचता है, वह आम लोगों को निशाना बनाता है। ऐसे में शांति प्रयासों को नुकसान पहुंचता है।’’
कांगो में एडीएफ लड़ाकों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन क्षेत्र में उनकी मजबूत मौजूदगी है और वे अक्सर नागरिकों पर हमले करते रहते हैं। हाल के वर्षों में युगांडा सीमा के पास एडीएफ के हमले तेज हुए हैं। पिछले साल एडीएफ ने एक पड़ोसी क्षेत्र में 66 लोगों की हत्या की थी और कई अन्य को बंधक बना लिया था।
एपी खारी शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: पूर्वी कांगो में आईएस से जुड़े विद्रोहियों के हमले में 43 लोगों की मौत
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm