यरूशलम, आठ जून (एपी) मध्य गाजा के एक अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि भीषण लड़ाई के दौरान कम से कम 94 शव वहां लाए गए हैं।
अधिकारी खलील देगरान ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि गाजा में उस जगह पर भीषण लड़ाई जारी है, जहां से इजराइली सेना ने शनिवार सुबह चार बंधकों को रिहा कराया है।
अधिकारी ने बताया कि डेर अल बलाह स्थित अल-अक्सा अस्पताल में 100 से अधिक घायल भी पहुंचे हैं।
बंधकों की रिहाई के बाद इजराइल ने कहा कि वह तब तक लड़ाई जारी रखेगा, जब तक हमास द्वारा सात अक्टूबर को हुए हमले में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा नहीं करा लिया जाता है।
एपी
शफीक पवनेश
पवनेश