इराक में ईरानी कुर्दिश विद्रोही संगठन पर संदिग्ध हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत
इराक में ईरानी कुर्दिश विद्रोही संगठन पर संदिग्ध हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत
दुबई, 17 जुलाई (एपी) इराक के उत्तरी हिस्से में एक ईरानी कुर्दिश विद्रोही संगठन पर ईरान के संदिग्ध हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इस संगठन के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुर्दिश विद्रोही संगठन के पदाधिकारी ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान उजागर किये बिना कहा कि इस हमले में कई अन्य लोग घायल हो गये हैं।
माना जा रहा है कि ईरान ने यह हमला किया है।
पदाधिकारी ने बताया कि इराक के अर्धस्वायत्त कुर्दिश क्षेत्र में सुलेमानिया के पास जारगवेजाला में संगठन को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी गयीं और ड्रोन हमला किया गया।
ईरान ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वैसे उसने इराक में कुर्दिश बागियों पर कई बार हमला किया है।
एपी
राजकुमार प्रशांत
प्रशांत

Facebook


