यमन के तट के निकट लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला: ब्रिटिश सेना

Ads

यमन के तट के निकट लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला: ब्रिटिश सेना

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 02:53 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 02:53 PM IST

दुबई, पांच जुलाई (एपी) यमन के समुद्री तट के निकट लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला किया गया है। ब्रिटिश सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) केंद्र ने यमन के तट के निकट हुए इस हमले की सूचना दी।

केंद्र के अनुसार ‘‘अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने जहाज पर हमला किया।’’

यूकेएमटीओ ने कहा कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। किसी समूह ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यमन के हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर फिर से हमले शुरू करने की धमकी दी है। हालांकि विद्रोहियों ने अभी तक ऐसे हमले शुरू नहीं किए हैं।

हाल के दिनों में सोमाली समुद्री डाकू भी अदन की खाड़ी में दूरवर्ती इलाकों में सक्रिय रहे हैं।

एपी देवेंद्र रंजन

रंजन