होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक पोत पर हमले की सूचना मिली है : ब्रिटिश सेना
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक पोत पर हमले की सूचना मिली है : ब्रिटिश सेना
दुबई, तीन मई (एपी) ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने रविवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक मालवाहक पोत पर कई छोटी नौकाओं द्वारा हमला किए जाने की सूचना मिली है।
इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सिरिक तट पर हुए हमले में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। रिपोर्ट में जहाजों को सावधानीपूर्वक आवागमन करने को लेकर आगाह किया गया है।
ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि जलडमरूमध्य पर उनका नियंत्रण बना हुआ है और अमेरिका या इजराइल से संबद्ध न होने वाले जहाज शुल्क का भुगतान करके वहां से गुजर सकते हैं।
एपी शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


