Bangkok Pub Fire: पब में देर रात मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते खत्म हो गई कई लोगों की जिंदगी, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा इलाका

Ads

Bangkok Pub Fire: पब में देर रात मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते खत्म होगई कई लोगों की जिंदगी, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा इलाका

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 06:43 AM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 06:51 AM IST

Bangkok Pub Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पब में आग लगने से 27 लोगों की मौत
  • सोशल मीडिया वीडियो वायरल
  • कारणों की जांच जारी

बैंकॉक: Bangkok Pub Fire थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पब में देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचावकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली।

Bangkok Pub Fire सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के मुख्य दरवाजे से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने दुर्घटना स्थल पर संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

बैंकॉक पब हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

27 लोगों की।

यह हादसा कब हुआ?

आधी रात के आसपास।

आग लगने का कारण क्या है?

अभी जांच जारी है, प्रारंभिक कारणों की पुष्टि नहीं हुई।