बाइडन राष्ट्र के नाम संदेश से पहले 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर करेंगे
बाइडन राष्ट्र के नाम संदेश से पहले 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर करेंगे
वाशिंगटन, 11 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर करेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोना वायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।
बाइडन की योजना इस विधेयक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर करने की थी। मगर व्हाइट हाउस ने इस योजना में बदलाव किया और बृहस्पतिवार दोपहर तक इस पर हस्ताक्षर कराने का कार्यक्रम बनाया। इसके कुछ घंटों के बाद ही राष्ट्रपति देश में महामारी के एक साल होने पर अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे।
‘चीफ ऑफ स्टाफ’ रोन क्लेन ने ट्वीट किया कि दरअसल, विधेयक बुधवार देर शाम ही व्हाइट हाउस पहुंच गया। यह उम्मीद से पहले आ गया। उन्होंने कहा,‘‘हम जल्द से जल्द इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।’’
एपी नोमान आशीष
आशीष

Facebook


